Latest News
News

दिल्ली 25 दिसंबर :  मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट की लगभग पूरी तैयारी हो चुकी हैं। 26 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच MCG में एशेज 2025-26 का चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की नजर लगातार चौथी जीत पर टिकी हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया को ये काम कप्तान पैट कमिंस के बिना ही करना होगा, जो एशेज के बाकी बचे 2 टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। फिटनेस और वर्कलोड को देखते हुए कमिंस को एशेज सीरीज के आखिरी 2 टेस्ट मैचों में आराम दिया गया है। ऐसे में स्टीव स्मिथ कप्तान की भूमिका निभाते नजर आएंगे। 

शतक का हो रहा इंतजार


मेलबर्न में स्टीव स्मिथ पर बल्ले के साथ-साथ कप्तानी से भी योगदान देने की जिम्मेदारी होगी। मौजूदा एशेज सीरीज में स्मिथ ने वैसे तो अब तक 3 अर्धशतक जड़ने का कमाल किया है लेकिन वो 100 रन का आंकड़ा अभी तक नहीं छू पाए हैं। अब बॉक्सिंग डे टेस्ट में स्मिथ के बल्ले से शतक आने की उम्मीद जताई जा रही है। चौथे टेस्ट में स्टार बल्लेबाज के पास विराट कोहली से आगे निकलना का मौका होगा।

दरअसल, स्टीव स्मिथ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में विराट कोहली को पछाड़ सकते हैं। इसके लिए स्मिथ को सिर्फ 2 कैच की दरकार है। इंटरनेशनल क्रिकेट में स्मिथ और विराट दोनों ने 300 से ज्यादा कैच लपके हैं। कोहली 342 कैच के साथ जहां चौथे सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर हैं। वहीं, स्मिथ ने 341 कैच लपके हैं और वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामलें में 5वें पायदान पर हैं। सबसे ज्यादा इंटरनेशनल कैच लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के महेला जयवर्धन के नाम है। इसके बाद रिकी पोंटिंग और रॉस टेलर का नंबर आता है।

स्मिथ रचेंग नया इतिहास?

एशेज 2025-26 में अभी 2 टेस्ट मैच और बचे हुए हैं। स्मिथ अगर इन दोनों टेस्ट मैचों में कुल 8 कैच लपक लेते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 या उससे ज्यादा कैच लेने वाले ऑस्ट्रेलिया दूसरे और दुनिया के सिर्फ चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे। अब तक सिर्फ श्रीलंका के महेला जयवर्धने, ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर ही ऐसा कर पाए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ी

महेला जयवर्धने - 440

रिकी पोंटिंग - 364

रॉस टेलर - 354

विराट कोहली - 342

स्टीव स्मिथ - 341

जैक कैलिस - 338 

News

नई दिल्ली। Liam Livingstone: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने अबू धाबी नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए ILT20 2025 सीजन के दूसरे मैच में ताबड़तोड़ बैटिंग की। उन्होंने मैच में 82 रन की पारी खेली और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने शारजाह वॉरियर्स की टीम के गेंदबाजों की खूब खबर ली और 215 के स्ट्राइक रेट से खूब रन बटोरे। उन्होंने अपने इस प्रदर्शन से हर किसी का ध्यान खींच लिया। बता दें कि आरसीबी की टीम ने उन्हें आईपीएल 2026 से पहले रिलीज कर दिया था।

Liam Livingstone ने एक ओवर में कूट डाले 33 रन
दरअसल, लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) को RCB ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब उन्हें रिलीज कर दिया गया है। वे IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ के बेस प्राइस पर उपलब्ध होंगे। रिलीज होने के बाद लिविंगस्टोन ने अपने दमदार खेल से फिर साबित कर दिया कि वे बड़े दावेदार हैं।

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की टीम अबू धाबी नाइट राइडर्स (Abu Dhabi Knight Riders ILT20 2025) की ओर से खेलते हुए, लिविंगस्टोन ने ILT20 2025 के मैच में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में शारजाह वॉरियर्स के गेंदबाज ड्वेन प्रिटोरियस के एक ओवर में 5 छक्के जमाकर 33 रन बटोरे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

उन्होंने 38 गेंदों में 82 रन की विस्फोटक पारी खेली और अबू धाबी नाइट राइडर्स की टीम ने शाहजाह वॉरियर्सको 39 रन से हराया। उनकी धुआंधार बल्लेबाज़ी की बदौलत टीम ने 233/4 का स्कोर बनाया, जो ILT20 इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

इतना ही नहीं, उन्होंने मैच में एक ओवर में 33 रन कूट डाले, जिसमें 5 छक्के और एक डबल लिया। वाइड से टीम को एक रन इस ओवर में मिला। अब आईपीएल 2026 ऑक्शन (Liam Livingstone ipl auction) से पहले उन्होंने ये प्रदर्शन कर हर किसी का ध्यान खींच लिया है। आगामी ऑक्शन में उन पर पैसों की खूब बरसात हो सकती है।
 

Related Post