Latest News

News

इंदौर दूषित पानी मामले में उमा भारती बोलीं - अपराधियों को सजा मिले ,'जिंदगी की कीमत दो लाख रुपए नहीं होती',

इंदौर 2 दिसंबर:  इंदौर में दूषित पानी पीने से 15 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। भाजपा नेत्री उमा भारती ने इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। इंदौर में दूषित पानी पीने से 15 लोगों की मौत हो गई है और 100  से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि कई अन्य लोग बीमार पड़े हैं। इस गंभीर घटना को लेकर भाजपा नेत्री उमा भारती ने मध्य प्रदेश सरकार पर तीखी आलोचना की।

उमा भारती ने साधा निशाना

उमा भारती ने कहा कि साल 2025 के अंत में इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें पूरे प्रदेश, सरकार और व्यवस्था के लिए शर्मनाक और कलंकित करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त करने वाले नगर में इतनी बदसूरती और गंदगी होना और जहर मिला पानी पीकर कितनी जिंदगियां खत्म हो गईं और अब भी मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है, यह स्वीकार्य नहीं है। 

उमा भारती ने आगे कहा कि जिंदगी की कीमत दो लाख रुपए नहीं होती क्योंकि मृतकों के परिजन जीवन भर दुख में डूबे रहते हैं। इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा। पीड़ितजनों से माफी मांगनी होगी और नीचे से लेकर ऊपर तक जो भी अपराधी हैं, उन्हें अधिकतम दंड दिया जाना चाहिए।

BJ-2589 2026-01-02 17:16:19 इंदौर
  • इंदौर दूषित पानी मामले में उमा भारती बोलीं - अपराधियों को सजा मिले ,'जिंदगी की कीमत दो लाख रुपए नहीं होती',

Related Post