ARK News Reporting 24x7 Logo
IST•24x7
खास खबर

सोने चांदी मे अब तक की भारी गिरावट

Super Admin

Admin

22 Oct 2026, 02:31 PM IST1 reads
Share
सोने चांदी मे अब तक की भारी गिरावट

भोपाल: आखिर 28 अक्टूबर को सोना चांदी के दामो मे बड़ी गिरावट दर्ज हुई है इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोने की कीमत ₹3040 घटकर  ₹1,18,043 पर आ गई है। इससे पहले सोने के दाम ₹1, 21,077 थी। वहीं बात करे चांदी की तो चांदी के दाम ₹3135 गिर गए हैं। IBJA की सोने की कीमतों मे 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मुनाफा शामिल नही होता है। इस रेट का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉण्ड के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।
पिछले 8 दिनों मे सोना 11541 रुपए सस्ता हुआ है अब सोना ₹1,18,043 प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया है। जबकि 19 अक्टुबर को इसकी कीमत ₹1,29,584 अब तक के सबसे ऊँचे स्तर पर थी। वहीं चांदी ₹1,69,230 प्रति किलो से घट कर अब ₹1,41, 896 प्रति किलो पर आ गई है यानी चांदी मे 27,334 रुपए की गिरावट आ गई है।

सोना चांदी मे गिरावट के 3 कारण सामने आए

1. भारत मे सीजनल खरीदी का खत्म होना: दीपावली जैसे त्योहार पर सोने चांदी की खरीदी का सिलसिला थम गया जिसके कारण डिमांड मे कमी आई।
2. ग्लोबल टेंशन मे कमी: सोना चांदी को 'सेफ-हेवन' माना जाता है, यानी मुश्किल समय मे लोग इसकी खरीद फ़रोक्त करते हैं। ग्लोबल टेंशन के कम होने से इसमे गिरावट आई।
3. प्रॉफिट- टेकिंग और ओवरबॉट सिग्नल: रैली के बाद निवेशक प्रॉफिट बुक कर रहे हैं। टेक्निकल इंडीगेटर्स जैसे रीलेटिव स्ट्रैंथ इंडेक्स (RSI) दिखा रहे थे की कीमतें ओवरबॉट (कीमतें ज़्यादा बढ़ जाना) ज़ोन मे पहुँच चुकी थी। इसलिए ट्रेंड फॉलोवर्स और डीलर्स ने बिकवाली शुरू कर दी।
इस साल सोना ₹41,881 और चांदी ₹55,879 महंगी हुई

इस साल सोने की कीमत अभी तक ₹41, 881 बढ़ी है 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना प्रति 10 (तोला) ₹76,162 था, जो की बढ़ कर ₹1,18, 043 हो गया।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है 

AdvertisementArticle Page In-Body Mid Banner

1.  हमेशा सर्टीफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का होल्मार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें।

2.  क़ीमत क्रास चेक करें: सोने का वज़न और खरीदने के दिन उसकी कीमत ज़रूर चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

Share